मेरठ के गंगानगर स्थित एक निजी विश्वविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर ने बीफार्मा के डीन और विभागाध्यक्ष पर मानसिक उत्पीड़न, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। महिला ने डीएम कार्यालय पहुंचकर शिकायत की और कार्यस्थल पर सम्मान, सुरक्षा और गरिमा के साथ काम करने का अधिकार दिलाने की मांग की। एसपी देहात ने मामला संज्ञान में आने की बात कहते हुए जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।