फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: एके-47 के 70 कारतूस के साथ पकड़ा सेना का सिपाही, कश्मीर में आतंकियों पर चलाने के बजाय करता रहा चोरी

Wed, 18 Jun 2025 11:06 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

रैपिड स्टेशन के पास एटीएस और पुलिस ने सूचना के आधार पर चेकिंग की, तो सेना का सिपाही राहुल पकड़ा गया। उसने बताया कि कश्मीर में उसे ये कारतूस आतंकवाद विरोध ऑपरेशन के दौरान दिए गए थे। 
विज्ञापन
कारतूस बरामद होने का मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटीएस ने पल्लवपुरम पुलिस के साथ रैपिड स्टेशन के पास नगली आजड़ निवासी आर्मी सिपाही राहुल को आर्मी के एके-47 के कारतूस बेचने जाने के दौरान पकड़ लिया। एटीएस ने सिपाही के खिलाफ पल्लवपुरम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

 

एटीएस के उप निरीक्षक अमित कुमार भाटी ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि एक कार में एक व्यक्ति अवैध कारतूस को बेचने जा रहा है। एटीएस मोदीपुरम चौकी पहुंची, जहां चौकी प्रभारी उन्हें चेकिंग करते हुए मिले। 
 

उन्होंने पल्लवपुरम पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति कार में अवैध कारतूस लेकर आ रहा है। एटीएस ने पुलिस के साथ मिलकर रैपिड स्टेशन के पास कार सवार को रोक लिया। कार सवार ने गले में आईडी कार्ड डाल रखा था। युवक आर्मी में सिपाही निकला और उसने अपना नाम नगली आजड़ निवासी राहुल बताया। राहुल की कार की तलाशी ली गई तो 70 कारतूस एके 47 के मिले। पुलिस कारतूस और कार को कब्जे में लेकर राहुल को थाने ले आई। अमित कुमार भाटी ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराया। 
 

आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन में मिले कारतूस छिपाए 
आर्मी सिपाही राहुल ने बताया कि उसे यह कारतूस जम्मू कश्मीर में तैनाती के दौरान आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन में मिले थे, जिन्हें उसने छिपा लिया था। वर्तमान में उसकी तैनाती अहमदनगर महाराष्ट्र में सीटी बटालियन एमआईसी एंड एस ट्रेनिंग सेंटर में है। एटीएस ने कारतूस रखने का लाइसेंस मांगा तो सिपाही लाइसेंस नहीं दिखा सका।
 

दोस्त को देने थे कारतूस, पहले ही गया पकड़ा 
छुट्टी पर आया राहुल शास्त्रीनगर निवासी एक दोस्त को कारतूस देने आया था। बताया गया है कि राहुल की जब शास्त्रीनगर निवासी युवक से दोस्ती हुई तो उसने उसे बताया कि वह एसटीएफ में तैनात है। उसने राहुल से कारतूस मांगे थे और बताया कि उसके कारतूस गुम हो गए हैं और उसकी नौकरी खतरे में। 
 
विज्ञापन

इस पर राहुल ने छुट्टी पर आने के दौरान उसे कारतूस लाकर देने की बात कही। राहुल ने छुट्टी पर आने के बाद दोस्त को फोन किया और एक कॉलेज के पस आने के लिए कहा। राहुल तो पहुंच गया, लेकिन दोस्त नहीं आया। इसी बीच एटीएस और पुलिस पहुंच गई। एक युवक राहुल के पास पहुंचा तो वह कारतूस उसके ऊपर फेंक कर भागने लगा। बताया गया कि राहुल की कार पर फायरिंग भी हुई। पुलिस ने राहुल को पकड़ लिया। मौके पर ही आर्मी के कमांडिंग ऑफिसर पुनित शर्मा पहुंचे और पूछताछ की।

यह भी देखें...
बागपत में ऑनर किलिंग: प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी थी शिवानी, अपनों ने ही घोंट दिया गला, रातोंरात जला दिया शव    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें