मोदीपुरम के सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकि विश्वविद्यालय को नैक से ए ग्रेड प्राप्त होने पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने राजभवन में कुलपति व उनकी टीम को सम्मानित किया।
सम्मानित टीम प्रमाणपत्र के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
कृषि विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन व प्रत्यायन परिषद द्वारा हाल ही में प्रथम चक्र में ए ग्रेड प्रदान किया गया था। यह सम्मान विश्वविद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रसार सेवाओं में निरंतर उत्कृष्टता, गुणवत्ता सुधार पर दिया गया। प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. केके सिंह व उनकी टीम को राजभवन लखनऊ में आमंत्रित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इस दौरान कुलसचिव डॉ. रामजी सिंह आदि मौजूद रहे।