फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने हवाई फायरिंग से बाजार में फैलाई दहशत, पुलिस को देख भागे

Mon, 16 Oct 2023 01:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के रोहटा थानाक्षेत्र में सोमवार को मुख्य बाजार में कई बाइकों पर सवार दस से ज्यादा युवकों ने बाजार में खुलेआम हवाई फायरिंग की और दहशत फैलाई। वहीं एक फल विक्रेता ने युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
फल विक्रेता व थाने में मौजूद लोग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के रोहटा थानाक्षेत्र में सोमवार को मुख्य बाजार में दोपहर के समय दहशत फैलाई। यहां आधा दर्जन बाइकों पर सवार होकर आए हथियारबंद दस से ज्यादा युवकों ने गाली गलौच करते हुए हवाई फायरिंग की और जमकर आतंक मचाया। कुछ ही दूरी पर खड़ी थाना पुलिस को देख सभी युवक अपनी बाइकों को वापस मोड़ कर पूठ की ओर फरार हो गए।

विज्ञापन


व्यापारियों ने आनन-फानन में अपने प्रतिष्ठान के शटर डालने शुरू कर दिए। हालांकि बाद में बाइक सवार तीन युवकों की पहचान करते हुए फल विक्रेता ने चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
 
बता दें कि कुछ दिन पहले गांव के मुख्य बाजार में स्तिथ फल विक्रेताओं की फल की खरीददारी को लेकर तीन युवकों से कहा सुनी हो गई थी, जिसमें ये युवक फल विक्रेता को बाद में आकर भुगत लेने की धमकी देकर चले गए थे।हवाई फायरिंग से बाजार में जहां सनसनी फैल गई। वहीं अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है, कि वे तीनों युवक सोमवार को हथियारों से लैस होकर अपने दर्जन भर युवकों के साथ आधा दर्जन बाइकों पर सवार होकर फल विक्रेता की दुकान के सामने आकर कुछ देर के लिए रुक गए और गाली गलौज करते हुए धमकी देने लगे कि जिसमें हिम्मत है, वह अब हमारे सामने बोलकर दिखाए। जिंदा नही बच पाएगा और अपनी बाईकों को धीरे-धीरे चलाते हुए। खुलेआम हाथो में लिए तमंचों से आधा राउंड फायरिंग करते हुए बड़ौत की ओर जाने लगे। इस दौरान बाड़म गांव को जाने वाले रास्ते पर सामने पुलिस की जीप खड़ी दिखाई पड़ी, जिसे देख सभी ने अपनी बाईक को पूठ की ओर मोड़ ली और फरार हो गए।

जब तक पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जानकारी जुटाती तो युवक काफी दूर निकल चुके थे। हालाकि बाद में पुलिस ने उनका पीछा भी किया लेकिन वह हत्थे नही चढ़े।

गांव रोहटा निवासी फल विक्रेताओ ने रोहटा चौकी पर जाकर पुलिस को तीन युवकों को पहचाने की बात खाते हुए दर्जन भर युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।

सभी बाइक सवार युवक हाथो में लाठी,डंडे, फावड़े, फरसे, चाकू, सरियों व तमंचों से लैस बताए गए हैं। उक्त घटना से मुख्य बाजार में सन सनी फैल गई ग्राहक और दुकानदार भी भयभीत हो गए। पुलिस के आने के कुछ देर बाद बाहर निकले। पुलिस नामजद युवकों की तलाश में दबिश देने के लिए रवाना हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें