फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ एएनटीएफ की टीम ने तीन तस्कर दबोचे, 85 लाख की स्मैक बरामद, आसपास के जिलों में करते थे सप्लाई

Tue, 16 May 2023 09:36 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

UP News : मेरठ एएनटीएफ की टीम ने तीन तस्कर गिरफ्तार किए हैं। टीम ने इन आरोपियों के पास से 85 लाख की स्मैक बरामद की है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स) मेरठ की टीम ने सहारनपुर से तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 830 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 85 लाख रुपये हैं। पकड़े गए आरोपी बरेली समेत कई स्थानों से नशीला पदार्थ लेकर आते थे, जिसे आसपास के जनपदों में सप्लाई किया जााता था। आरोपियों के पास से चार मोबाइल, बुलेट और अन्य सामान भी बरामद किया गया है।

विज्ञापन


मेरठ और बरेली जोन के पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि नशीले पदार्थों को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उनकी टीम को सूचना मिली थी कि सहारनपुर में तीन नशा तस्कर हैं, जो नशीले पदार्थ की सप्लाई करते हैं। इसके बाद टीम ने वहां पर घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। तस्करों की पहचान हरिद्वार के रोलाहेड़ी निवासी तोहिद गाड़ा, सहारनपुर जिले के चहलौली गांव निवासी मोहसीन गाड़ा और वहाव उर्फ सोनू गाड़ा के रूप में हुई। 

यह भी पढ़ें: Murder: आंटी मम्मी-पापा कॉल नहीं उठा रहे..., पड़ोसी ने घर जाकर देखा तो बेड पर लहूलुहान मृत पड़े थे दंपती

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके खिलाफ सहारनपुर के कोतवाली बाजार थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पूछताछ में आरोपी तोहिद ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर काफी समय से स्मैक की तस्करी कर रहा है। वह सहारनपुर के अलावा रुड़की और हरिद्वार में भी स्मैक सप्लाई करते हैं।

यह भी पढ़ें: UP: कमरे से चीखती हुई निकली पड़ोसी महिला, मौके पर पहुंचे अफसर भी रह गए दंग, बेड पर पड़ी थीं दंपती की लाशें

भाई के जेल जाने के बाद करने लगा तस्करी
तोहिद ने बताया कि उसका भाई तौय्यब नशीले पदार्थ की तस्करी करता था। उसे भगवानपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। भाई के जेल जाने के बाद तोहिद ने उसका काम संभाल लिया। वह बरेली और अन्य स्थानों से नशीला पदार्थ लेकर आता था। पकड़े गए तस्करों से पूछताछ की जा रही है कि उनके साथ इस धंधे में और कौन-कौन लोग शामिल है। वह किस व्यक्ति से नशीला पदार्थ लेकर आते थे और किस व्यक्ति को सप्लाई करते थे। आशंका जताई जा रही है कि उनके साथ कई अन्य भी इस धंधे में जुड़े हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें