बताया कि डेयरी संचालक पशुओं के गोबर को नाली में बहा देते है। गोबर नालियों को ठप कर देता है। जिससे नालियों का पानी खडंजे पर आ जाता है। वहीं तलाब भी गोबर से भर जाते हैं। जिससे कस्बे की सफाई व्यवस्था चौपट हो रही है। नगर पंचायत ने कई बार डेयरी संचालकों को इसके लिये नोटिस भी दिये हैं। लेकिन डेयरी संचालक फिर भी नहीं मान रहे है।
प्रेसवार्ता में बताया कि गोबर निस्तारण के लिए नगर में एक बड़े प्रोजेक्ट की रूपरेखा तैयार कर कार्य शुरू किया जाएगा। जल्द ही डेयरी संचालकों और नगर पालिका परिषद के साथ बैठक की जाएगी। जिसमें गोबर से होने वाली परेशानी को लेकर चर्चा की जाएगी और समस्या के निस्तारण के लिए कार्य योजना तैयार कराई जाएगी। जिसके बाद नगर की सबसे बड़ी समस्या को निस्तारित करने की शुरूआत की जाएगी।
वहीं, सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे करने वाले भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जल्द अवैध कब्जे संबंधित मामलों में अभियान चलाकर भूमाफियाओं को चिन्हित किया जाएगा।
सरधना तहसील क्षेत्र में जनसमस्या व विकास को लेकर पारदर्शिता और निष्पक्ष कार्य किए जाएंगे। एसडीएम जागृति अवस्थी ने कहा कि विभागों में भ्र्ष्टाचार की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी जनसमस्या को गंभीरता से सुनते हुए जल्द समाधान किया जाएगा।