फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कावड़ खंडित होने पर गुस्साए कांवड़ियों ने की समुदाय विशेष के तीन लोगों से मारपीट, कार में तोड़फोड़

Fri, 26 Jul 2024 01:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के परतापुर में कांवड़ खंडित होने को लेकर हंगामा हो गया। यहां कार की टक्कर से कांवड़ खंडित हुई तो कांवड़ियों ने समुदाय विशेष के तीन लोगों के साथ मारपीट कर उनकी कार में भी तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन
कांवड़ियों ने की मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के परतापुर में शुक्रवार दोपहर परतापुर के दिल्ली-देहरादून हाईवे और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के टी पॉइंट पर कांवड़ खंडित होने को लेकर कांवड़ियों ने हंगामा कर दिया। यहां रॉन्ग साइड आ रही कार ने हरिद्वार से गाजियाबाद जल लेकर जा रहे एक कांवड़ में टक्कर मार कर जल खंडित कर दिया, जिससे गुस्साए कांवड़ियों ने कार सवार तीन समुदाय विशेष के लोगों को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन

कांवड़ में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
कार में कांवड़ियों ने की तोड़फोड़
मारपीट के बीच जैसे-तैसे तीनों युवक अपनी जान बचाकर भागे। इसके बाद कावड़ियों ने हंगामा करते हुए कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

सूचना के बाद भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र सिंह, सीओ ब्रह्मपुरी प्रमोद कुमार, सीईओ सुचिता सिंह ने मामला शांत कराया।

अधिकारियों ने सभी कांवड़ियों को समझा बुझाकर शांत कराया और पीड़ित कांवड़िया को प्रशासन की मदद से जल लेने के लिए दोबारा हरिद्वार भेजा। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर पुलिस यार्ड भिजवा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें