फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: सरधना में तीसरी बार कब्र खोदने पर मुस्लिम समुदाय में आक्रोश, जमकर हंगामा 

Sun, 08 Aug 2021 02:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस के खिलाफ भी जमकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
सरधना में कब्र खोदने पर आक्रोश - फोटो : Amar Ujala Meerut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ से सटे सरधना में एक माह में तीसरी बार कब्रिस्तान के भीतर कब्र खोदे जाने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों में आक्रोश फैल गया। लगातार कब्र खोदे जाने की घटनाओं को लेकर क्षेत्र के लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई। बताया गया कि रविवार को जब कुछ लोग कब्रिस्तान पहुंचे तो उन्हें वहां तीन कब्र खोदी हुई मिलीं, इसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोग मौके पर एकत्र हो गए और हंगामा कर दिया। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस के खिलाफ भी जमकर नाराजगी जताई। स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से यहां चौबीस घंटे पुलिस कर्मी तैनात करने की मांग की। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सरधना के नगला रोड स्थित वीर अब्दुल हमीद पार्क के नजदीक बने कब्रिस्तान में एक माह के भीतर तीसरी बार कब्र खोदने का मामला सामने आया है। कब्र खोदे जाने की जानकारी लगने पर मुस्लिम समुदाय के लोग मौके पर पहुंच गए और  आक्रोश जताया। लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए जमकर हंगामा किया। 

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस के देरी से पहुंचने और मामले में गंभीरता न दिखाने को लेकर  रोष जताया। तकरीबन एक घंटे तक गहमागहमी चलती रही। जिसके बाद इंस्पेक्टर सरधना भी मौके पर पहुंचे और लोगों को जांच कराने का आश्वासन दिया। वहीं स्थानीय लोगों ने कब्रिस्तान पर पुलिस तैनात करने की मांग की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें