अनंत सिंह तोमर के बड़े भाई अरुण सिंह तोमर एमबीए करने के बाद आईसीआईसीआई बैंक चंडीगढ़ में आरएम हैं जबकि उनकी माताजी श्रीमती प्रतिभा सिंह गृहणी हैं। अनंत सिंह तोमर के सेना में लेफ्टिनेंट बनने से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। उन्हें और उनके परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
बचपन में ही ठान लिया था कि सेना में जाना है
शनिवार को आफिसर्स ट्रेनिंग ऐकेडमी गया, बिहार में पासिंग आउट परेड के बाद भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने अनंत सिंह तोमर ने बचपन में ही ठान लिया था कि वह सेना में अधिकारी बनकर देश की सेवा करेंगे। कैप्टन विक्रम बत्रा को वह अपना रोल मॉडल मानते हैं। अपनी कामयाबी का श्रेय वह अपने मम्मी-पापा और गुरुजनों को देते हैं।
यह भी पढ़ें: Saharanpur Violence: घंटाघर से लौटते ही उग्र हो गई थी भीड़, कई दुकानों में लूटपाट, अब तक 54 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट बनने के बाद अनंत सिंह तोमर ने कहा कि आज मेरा बचपन का सपना और मम्मी-पापा का आशीर्वाद पूरा हो गया है। मैंने सैंट मैरीज एकेडमी, मेरठ कैंट से अपनी पढ़ाई पूरी की। इसके बाद ओटीए गया (बिहार) से बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग (बीएमटी) पूरी की। एमसीईएमई सिकंदराबाद (तेलंगाना) से मैकेनिकल ब्रांच से इजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा हूं।
उन्होंने बताया कि पढ़ाई के दौरान जब सैन्य अधिकारी हमारे विद्यालय के कार्यक्रमों में पुरस्कार देने आते थे तो मैं सोचता था कि एक दिन मैं भी इसी प्रकार सेना में अधिकारी बनकर देश की सेवा करूंगा।
खास बात यह रही कि वर्ष 1999 में जब मेरा जन्म हुआ तो कारगिल का युद्ध चल रहा था। हालांकि मुझे उस समय कुछ भी पता नहीं था लेकिन जैसे-जैसे समझ हुई, वैसे-वैसे सेना के प्रति रुचि बढ़ती चली गई। सेना से संबंधित मूवी देखकर भी बहुत सी जानकारियां मिलीं। बचपन में ही सोच लिया था कि सेना में जाना है। आज मेरा वह सपना पूरा हो गया।