फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पांच मिनट तक तड़पते रहे आनंद, सामने आया एक वीडियो, खुल गई अफसरों की लापरवाही की पोल

Wed, 28 Jun 2023 12:30 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : आनंद की मौत के मामले में एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मौत से पहले आनंद करीब पांच मिनट तक तड़पते रहे। नगर निगम के अफसरों की लापरवाही की वजह से ही आनंद की जान गई है।
विज्ञापन
नाले में डूबते आनंद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में भगवतपुरा निवासी आनंद कुमार ओडियन नाले में गिरने के बाद करीब पांच मिनट तक तड़पते रहे। बाद में डूबने से उनकी जान चली गई। मंगलवार को सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हुआ जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी आनंद की डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। इस घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश है। उनका कहना है कि नगर निगम की लापरवाही के कारण लगातार ऐसे हादसे हो रहे हैं और जिंदगियां दम तोड़ रही हैं।

दरअसल, नालों की सफाई में 2.50 करोड़ खर्च करने का दावा करने वाला नगर निगम लगातार लापरवाही बरत रहा है। शहर के नालों में सफाई नहीं हो पा रही है। इन नालों में डूबकर लोग जान गंवा रहे हैं। बरसात में नाले उफन रहे हैं। नालों की दीवार तक टूटी पड़ी हैं। 

वहीं, चार दिन पहले महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने निगम के अधिकारियों को साथ लेकर माधवपुरम का निरीक्षण किया था। जहां पर स्थानीय लोगों ने बताया कि नालों में गिरकर रोजाना हादसे हो रहे हैं। अधिकारियों से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है।

बरसाती मौसम में खतरा बढ़ा
बरसाती मौसम में नालों की ऐसी हालत के कारण खतरा और बढ़ गया है। सड़क पर गंदगी पड़ी होने के कारण भी दुपहिया वाहन चालकों के साथ हादसे हो रहे हैं। सोमवार को ही भूमिया पुल के पास फिसलने के कारण ओडियन नाले में बाइक सवार दो युवक गिर गए थे। गनीमत रही कि उन्हें तुरंत निकाल लिया गया।

कई जगह नालों की दीवार टूटी है। नाला सफाई का अभियान चल रहा है। नालों में गिरकर लोगों की मौत गंभीर है। निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नालों की दीवारों का निर्माण कराया जाए। - हरिकांत अहलूवालिया, महापौर

यह भी पढ़ें: UP: हिंदूवादी नेता का एलान- सड़क पर हुई नमाज तो पढ़ेंगे हनुमान चालीसा और सुंदर कांड का पाठ, पुलिस को दी चुनौती
विज्ञापन

बरसात के बाद टूटी नालों की दीवार को ठीक कराया जाएगा। नाला का मलबा भी निगम उठाने का कार्य करता है ताकि सड़क पर फिसलन न हो। - डॉ. हरपाल सिंह, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी

यह भी पढ़ें: सॉल्वर गिरोह: ऐसे सॉल्व कराते हैं पेपर, अरेस्ट हुए तो उगले बड़े राज, सात प्रवेश पत्र और तीन आधार कार्ड बरामद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें