फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बेटे के ससुरालियों से विवाद के चलते बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Thu, 06 Apr 2023 01:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में बेटे के ससुराल वालों से परेशान होकर वृद्ध व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। बताया गया कि बुजुर्ग का बेटे के ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। उन्हें लगातार जेल भिजवाने की धमकियां मिल रही थीं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर 8 निवासी 60 वषीय विजयपाल ने परिवारिक कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव को फंदे पर लटका देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मेडिकल थाना प्रभारी दिनेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि परिवार में उसके दो बेटे राजकिशोर और नीरज  पत्नी के साथ रहते हैं। चाट का ठेला लगाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। छोटे बेटे नीरज का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। मंगलवार वाले दिन पुत्रवधू के मायके वालों ने घर पहुंचकर गाली गलौज कर जेल भिजवाने की धमकी दी थी।

यह भी पढ़ें: Umesh Pal Murder Case: मामले में लगातार उछल रहा मेरठ का नाम, अब सामने आया ये कनेक्शन, एसटीएफ जांच में जुटी
विज्ञापन


घटना के बाद से ही बुजुर्ग विजयपाल काफी परेशान चल रहे थे। गुरुवार सुबह उन्होंने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शव को फंदे पर लटका देखकर परिजनों में  चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची मेडिकल पुलिस ने शव को नीचे उतारा। मेडिकल थाना प्रभारी दिनेश कुमार उपाध्याय का कहना है कि मृतक के बेटे नीरज का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। 2 दिन पहले पुत्रवधू के मायके वालों ने गाली गलौज मारपीट की थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जानकारी की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें