फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: ये कैसी मां... दूसरे पति के साथ मिलकर बेटे को मारकर टांग दिया, पहला पति भी फंदे पर लटका मिला था

Wed, 20 Nov 2024 04:59 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

दो दिन पहले 11 साल के साहिल का शव फंदे पर लटका मिला था। उसके गले पर चोट और खरोच के निशान थे। इसी कारण पुलिस को हत्या का शक हुआ था। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी मां और उसका दूसरा पति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरधना के मोहल्ला गढ़ी खटीकान में एक बालक की हत्या उसकी मां ने अपने दूसरे पति के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने आरोपी मां नसरीन और उसके पति समीर निवासी सियाबाग को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

 

हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बीते सोमवार की देर रात साहिल (11) पुत्र अनीस का शव मकान के अंदर स्टोर में फंदे पर लटका मिला थ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। साहिल के गले और गाल पर खरोच के निशान थे। इससे पुलिस को शक हुआ कि हत्या की गई है। पुलिस ने जांच की और साहिल की मां नसरीन को हिरासत में ले लिया। 
 

पूछताछ में पता चला कि नसरीन के पहले पति और साहिल के पिता अनीस की तीन साल पहले मौत हो गई थी। पति की मौत के छह माह बाद ही कस्बे के ही समीर पुत्र याकूब के साथ शादी की थी। बताया गया कि अब किसी तीसरे युवक से नसरीन के अवैध संबंध हो गए थे। इस सबके बारे में साहिल को पता था। 
आरोप है कि नसरीन ने अपने दूसरे पति समीर के साथ मिलकर साहिल की हत्या कर दी और आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया।  सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि फिलहाल मुकदमा दर्ज कर नसरीन और समीर को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमी बताए गए युवक के बारे में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

साहिल के पिता का शव भी फंदे पर लटका मिला था
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक साहिल के पिता अनीस का शव भी तीन साल पहले फंदे पर लटका मिला था। साहिल के पिता की मौत के छह माह बाद ही उसकी मां नसरीन ने कस्बा निवासी युवक समीर से दूसरा निकाह कर लिया था। इसके बाद वह किराए पर खतौली में रहने लगी थी। करीब दो माह पहले ही वह मोहल्ला गढ़ी खटीकान में किराए पर रहने आ गई थी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें