साथ शराब पी फिर गोली मारकर की हत्या
मंगलवार देर रात तक मिल्लत रेजीडेंसी के पास तीनों ने साथ में शराब पी। साजिद अल्वी के नशे में होने पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार सुबह हत्यारोपी साजिद अंसारी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आफताब फरार है। आरोपी से पुलिस ने एक पिस्टल, कारतूस और बाइक बरामद की है घायल साजिद अल्वी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।