फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: उम्र 70 साल... पैसे से करता रहा महिला की मदद और बदले में लूटता रहा अस्मत, ऐसे खुला मामला

Sat, 23 Nov 2024 12:15 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

पति की मौत के बाद महिला को बच्चे पालने के लिए पैसे की जरूरत पड़ने लगी। एक बुजुर्ग ने पहले उससे नजदीकी बढ़ाई और फिर उसकी इज्जत पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक महिला ने 70 साल के बुजुर्ग पर दो साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

टीपी नगर थाना क्षेत्र की कॉलोनी निवासी महिला ने बृहस्पतिवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह मूलरूप से मुजफ्फरनगर की रहने वाली है। उसके पति की 12 साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से वह अपने दो बच्चों के साथ मेरठ में रह रही है। इसी बीच पीड़िता की मुलाकात सरधना रोड निवासी 70 साल के बुजुर्ग से हुई थी। जरूरत पड़ने पर दो साल पूर्व बुजुर्ग और उसके बीच पैसे का लेनदेन भी हुआ। इसके बाद आरोपी लगातार महिला के साथ दुष्कर्म करता चला रहा है। 
 
विज्ञापन

महिला के अनुसार बृहस्पतिवार शाम को भी वह पैसे लेने बुजुर्ग के घर गई थी। आरोप है कि इसी बीच आरोपी बुजुर्ग ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को लेकर थाने आ गई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें