फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने किया सुसाइड: ऑनलाइन गेम में हार गया जिंदगी, ठोड़ी पर लगी गोली सिर के पार निकली

Fri, 22 Nov 2024 11:24 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

सहारनपुर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि हेड कांस्टेबल अमित पुलिस लाइन में रहता था। उसने ड्यूटी के दौरान सरकारी असलहे से आत्महत्या की है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
 
विज्ञापन
सिपाही अमित की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑनलाइन गेम में रुपये हारने पर हेड कांस्टेबल अमित कुमार ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सहारनपुर में एसएसपी आवास पर ड्यूटी के दौरान उसने घटना को अंजाम दिया। जांच में सामने आया कि वह ऑनलाइन गेम में लाखों रुपये हार चुका था। इस कारण कई दिनों से तनाव में था। कर्ज होने के कारण उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

देहरादून रोड पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का आवास है। अमित कुमार (37) पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी गांव मोहम्मदपुर शकिस्त थाना बहसूमा जिला मेरठ की ड्यूटी एसएसपी आवास पर पीछे की तरफ पहरे में लगी थी। शुक्रवार रात अमित ने सरकारी असलहे से गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर अफरा-तफरी मच गई। परिसर में ड्यूटी कर रहे अन्य सिपाही मौके पर पहुंचे तो देखा कि अमित खून से लथपथ पड़ा था। हेड कांस्टेबल की ठोड़ी के नीचे से सिर से गोली निकली हुई थी। 
 

दोपहर तक मृतक के परिजन भी सहारनपुर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल से जांच शुरू की। इसमें सामने आया कि कुछ दिन पहले ही अमित ने स्मार्टफोन की बजाय की-पैड वाला मोबाइल इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच में पता चला है कि अमित ऑनलाइन गेम खेलता था। इसमें वह बड़ी रकम हार गया था। उस पर काफी कर्ज हो गया था। हालांकि परिजन इससे अनभिज्ञता जता रहे हैं।
 

परिवार में पत्नी और दो बच्चे
अमित वर्ष 2011 में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। सहारनपुर में उसकी तैनाती वर्ष 2015 में हुई थी। 2023 में विशेष जांच प्रकोष्ठ में रहा। इसके बाद पुलिस लाइन में आ गया था। पुलिस लाइन में पत्नी शिल्पी, बेटी ईशा (13) और पुत्र समर (10) के साथ रह रहा था। परिवार में पिता राजेंद्र सिंह, मां शशि भी हैं। सहारनपुर से पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो पत्नी बेसुध हो गई। मां भी बेटे के शव से लिपटकर बदहवास हो गई। दोनों बच्चों के आंसू भी रुक नहीं रहे थे। शाम को गांव के श्मशान में अंतिम संस्कार कर दिया।
 
विज्ञापन

गांव में अच्छी थी अमित की छवि
अमित सरल और अच्छे स्वभाव का था। गांव में और ड्यूटी पर भी उसका कभी कोई विवाद नहीं हुआ। बताया गया कि अमित ऑनलाइन गेमिंग में काफी दिनों से पैसा लगा रहा था। कभी-कभी वह रकम जीत भी जाता था। बड़ी जीत के लिए उसने काफी रकम लगा दी। कर्ज लेकर भी वह ऑनलाइन गेमिंग में रुपये लगाने लगा। इसके चलते धीरे-धीरे उस पर काफी कर्ज हो गया। इस वजह से वह तनाव में रहने लगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें