फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: तीन तलाक के बाद जेठ के साथ हलाला, पति से दोबारा शादी, फिर तीन तलाक

Sun, 11 Aug 2024 12:03 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

पति ने तीन तलाक दिया तो महिला ने जेठ के साथ हलाला किया। तलाक के बाद दोबारा पति से शादी की लेकिन उसने फिर तलाक दे दिया। 
विज्ञापन
तीन तलाक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन तलाक के मामले में महिला का जेठ के साथ हलाला कराकर पति से दोबारा शादी कराई गई। अब पति ने फिर से पत्नी को तीन तलाक दे दिया। महिला ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें दहेज मांगने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन


भावनपुर थाना क्षेत्र निवासी महिला की शादी छह वर्ष पूर्व खरखौदा क्षेत्र के युवक के साथ हुई थी। पति गाड़ी चलाने का कार्य करता था। आरोप है कि शादी के बाद पति गाड़ी खरीदने के लिए दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगा। महिला ने एक पुत्री को जन्म दिया। इसके बाद ससुराल वाले और उत्पीड़न करने लगे। आरोप है कि तीन वर्ष पूर्व जेठ और देवर ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इसकी शिकायत पति से की गई तो उसने महिला के साथ मारपीट की। उसने मायके वालों को घटना की जानकारी दी। मायके वाले ससुराल आए तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।

 
विज्ञापन

महिला के मुताबिक पति ने उसे साथ रखने से इन्कार कर दिया और तीन तलाक देकर बेटी के साथ घर से निकाल दिया। बाद में मायके वालों के समझाने पर जेठ के साथ उसका हलाला कराया गया। बाद में जेठ के तलाक देने पर दोबारा उसका निकाह पति से कराया गया। इसके बाद भी ससुराल वाले दहेज की मांग करते रहे। आरोप है कि इसके बाद पति ने मारपीट करते उसे दोबारा तीन तलाक दे दिया है। महिला की शिकायत पर भावनपुर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें