उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में अधिवक्ता ओमकार तोमर की आत्महत्या के मामले को लेकर शुक्रवार को वकीलों की बैठक हुई। बैठक में अधिवक्ताओं ने हड़ताल को खत्म करने का फैसला लिया। इस दौरान बैठक में डीएम व एसएसपी के साथ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी मौजूद रहे।
बता दें कि लंबे समय से चल रही अधिवक्ताओं की हड़ताल शुक्रवार को खत्म हो गई। अब सोमवार से कचहरी में अधिवक्ता अपना कामकाज करेंगे। इससे पहले अधिवक्ताओं ने बेगमपुल पर जाम लगाकर हंगामा किया था। इस दौरान अधिवक्ताओं ने बेगमपुल पर मानव श्रृंखला बनाकर प्रशासन के प्रति अपना रोष व्यक्त किया। मेरठ बार एसोसिएशन के बैनर तले व्यापारियों ने एसीएम सिविल लाइन को ज्ञापन सौंपा था।
यह भी पढ़ें: यूपी: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने परिवार के साथ कमिश्नरी चौराहे पर किया आत्मदाह का प्रयास, ये है पूरा मामला
ये था मामला
गंगानगर नगर स्थित ईशा पुरम निवासी अधिवक्ता ओमकार सिंह तोमर की मौत 13 फरवरी को हुई थी। भाजपा के विधायक दिनेश खटीक समेत 14 लोग नामजद हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने को लेकर अधिवक्ता काफी नाराज थे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/