फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हर माह बिक रहा 75 करोड़ का मिलावटी खाद्यान्न, 3.94 करोड़ का जुर्माना, कोर्ट में 135 मामले लंबित

Sat, 25 Mar 2023 02:18 PM IST
Dimple Sirohi आशुतोष भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के गौतमनगर और गणेशपुरी में नवरात्र के प्रथम दिन जहरीला कुट्टू का आटा खाने से 94 लोग बीमार हो गए। मिलावटी खाद् पदार्थों को लेकर लगातार कार्रवाई होती रहती है लेकिन बावजूद इसके मिलावट का खेल बदस्तूर जारी है।
विज्ञापन
कुट्टू का आटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग द्वारा वर्ष 2022-23 में शहर के 114 व्यापारियों पर मिलावटी खाद्यान्न बेचने पर 3.94 करोड़ रुपये जुर्माना लगाया गया, 135 मामले कोर्ट में लंबित हैं। बाजार में बेखौफ मिलावटी माल की बिक्री बदस्तूर जारी है।

विज्ञापन


गौतमनगर और गणेशपुरी में  नवरात्र के प्रथम दिन जहरीला कुट्टू का आटा खाने से 94 लोग बीमार हो गए। इससे एक बार फिर खराब खाद्यान्न और मिलावट की पोल खुल गई है। खाद्यान्न में मिलावट पर जुर्माने के बाद सजा का भी प्रावधान है लेकिन सजा न होने से खराब खाद्यान्न और मिलावटी माल बेचने वालों के हौसले बुलंद हैं। माना जाता है कि शहर में हर माह 300 करोड़ के खाद्यान्न में करीब 75 करोड़ का मिलावटी और खराब खाद्यान्न बेचा जा रहा है।

खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग द्वारा होली, दीपावली, दशहरा, ईद सहित विशेष पर्वों के साथ माह में दो से तीन बार शहर में विभिन्न स्थानों से नमूने एकत्रित किए जाते हैं। सरकार द्वारा फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स कार्यक्रम की भी शुरुआत की गई है, इसमें मौके पर ही सैंपल की जांच कर व्यापारियों को चेतावनी देने के साथ जागरूक भी किया जाता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kids Murder: बलि देकर बचेगा खैरनगर, तंत्र-मंत्र की शक्ति के लिए मां ने कराई दो हत्या, फिर प्रेमी संग खाया खाना

विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती बीमार - फोटो : अमर उजाला
खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन द्वारा एक अप्रैल 2022 से 28 फरवरी 2023 के बीच दूध के 186 नमूने लिए गए और इसमें 100 नमूने फेल हो गए। इनमें कुछ पुराने नमूने भी शामिल हैं। मिठाई के 100 में से 35 नमूने फेल हुए। 

आटा, बेसन, मैदा, मसाले और दाल के 70 नमूनों में से 67 फेल हो गए। थोक व्यापारी और फुटकर व्यापारियों के बीच एक और आपूर्ति श्रंखला या सप्लाई चेन काम कर रही है।

यह भी पढ़ें:Kids Murder: पड़ोसनों ने हाथ-पैर पकड़े, सऊद ने तकिये से मुंह दबाकर मारे बच्चे, खौफनाक है डबल मर्डर का घटनाक्रम

 उत्पाद      नमूने लिए    फेल संख्या    जुर्माना     राशि
 खाद्यान      70    67    31    70,95,000
 मिष्ठान      100    35    39    1,37,15,000
 दूध       186    100    44    1,85,55,000   

कुट्टू के आटे में मिलाते हैं बुरादा
कुट्टू के आटे का रंग गहरा भूरा होता है। इसमें मिलावट करने वाले बुरादा, चॉक और मिट्टी मिला देते हैं। इसके बाद इसका रंग ग्रे मटमैला या हरे रंग का नजर आता है। इसके साथ ही सरसों के तेल में आर्जीमोन का तेल मिलाया जाता है। चना, अरहर के बेसन में खेसारी दाल व पीली हल्दी मिलाई जाती है। दालों में टेलकम पाउडर भी डाला जाता है। लाल मिर्च में ईंट का पाउडर मिलाते हैं। खोया को मिलावटी बनाने के लिए केमिकल, मैदा, पाम आयल, सिंथेटिक दूध, अरारोट, आलू, शकरकंदी, सिंघाड़े का आटा और चीनी का प्रयोग किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें