मेरठ में मनचले से तंग आकर नौवीं की एक छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। कई दिन से परेशान कर रहे मनचले ने छात्रा को जबरदस्ती तेजाब पिलाकर हत्या करने की कोशिश की, उसका आरोप है कि पांच दिन पहले मनचले ने उसके साथ छेड़छाड़ की और जबरन उसके मुंह पर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया जिस कारण छात्रा की हालत बिगड़ गई।
हालत बिगड़ने पर वह दो दिन अस्पताल में भर्ती रही। होश आने पर जब वह पुलिस को जानकारी देने गई ताे लापरवाह दिखाते हुए कंकरखेड़ा पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
छात्रा के मुताबिक पड़ोसी युवक कई माह से परेशान कर रहा था। स्कूल जाते समय वह पीछा करता रहा। उससे तंग आकर स्कूल जाना भी छोड़ दिया। छात्रा ने बताया कि 19 सितंबर की सुबह वह घर की साफ सफाई कर रही थी। मनचले ने उसे इशारा कर बात करने के बहाने बुला लिया।
यह भी पढ़ें: बारिश में जलसंकट: साढ़े तीन लाख लोगों को नहीं मिला गंगाजल, पहाड़ों से बहकर आई सिल्ट, आज भी आपूर्ति मुश्किल
आरोप है कि वह उससे जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसके मुंह में ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। छात्रा के शोर मचाने पर कुछ लोगों ने आरोपी को पकड़ा था। आरोप है कि बाद में मनचले को पुलिस ने छोड़ दिया। परेशान होकर उसे यहां एसएसपी ऑफिस आना पड़ा।
एसएसपी दफ्तर पहुंचकर मांगा इंसाफ, सीओ ने दिए जांच के निर्देश
जब इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो छात्रा शनिवार को एसएसपी दफ्तर पहुंची जहां उसने इंसाफ की गुहार लगाई और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। यहां फरियादियों की शिकायत सुन रहीं सीओ सदर देहात पूनम सिरोही ने पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।