पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश कई परिवारों पर आफत बनकर कहर बरसा रही है। बिजनौर में बारिश के कारण एक मकान की छत गिर गई। वहीं नगीना में खेल के मैदान में पानी भर गया तो कहीं पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध रहा।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश कई परिवारों पर आफत बनकर कहर बरसा रही है। शनिवार देर रात बिजनौर जनपद में तेज बारिश के चलते एक छत भरभराकर गिर गई।हालांकि इस हादसे के वक्त कमरे में एक युवक बाल बाल बच गया। वहीं छत धराशायी होने से कमरे में रखा काफी सामान नष्ट हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार रात्रि से लगातार हो रही तेज बारिश के चलते एक मकान की छत भरभरा कर नीचे गिर गई। घटना के समय मकान स्वामी का पुत्र कमरे में सो रहा था जो बाल-बाल बच गया।
दूसरी तरफ मोहल्ला लाल सराय में एक बड़ा पेड़ तेज हवा और बारिश के चलते गिर कर सड़क पर आ गया जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। इसी तरह नगीना क्षेत्र में हिंदू इंटर कॉलेज के बराबर में स्थित खेल मैदान में बारिश के चलते पानी भर जाने के कारण रोजाना दौड़ लगाने व खेलने आने वाले युवा मायूस हुए।