फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: चौकी प्रभारी मारपीट मामले में आरोपी निक्की तालियान मुठभेड़ गिरफ्तार, पुलिस की पिस्टल छीन कर चलाई गोली

Thu, 24 Apr 2025 08:59 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सरधना के सरूरपुर में भूनी चौकी प्रभारी के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी निक्की तालियान को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि आरोपी ने पुलिस की पिस्टल छीन कर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरधना के सरूरपुर में भूनी चौकी प्रभारी के साथ मारपीट के मामले थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में भाकियू आंदोलनकारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निक्की तालियान को पुलिस ने मुठभेड़ के गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

 

थाना प्रभारी सरूरपुर अजय शुक्ला ने बताया कि बुधवार देर रात उपनिरीक्षक के साथ मारपीट के मामले में कंकरखेड़ा स्थित निक्की तालियान को गिरफ्तार करने पहुंची थी।

यह भी पढ़ें: Meerut: दैवीय शक्ति का असर बताकर किया था हंगामा, बेटे के बाद पिता की भी मौत, दहशत में बचा हुआ परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि उपनिरीक्षक के साथ मारपीट के मामले आरोपी कंकरखेड़ा में निक्की तालियान के घर से गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने कर रही थी। इसी बीच निक्की तालियान ने पुलिस का पिस्टल छीनकर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। 

जवाबी कार्रवाई में पुलिस के द्वारा गोली चलाई गई। जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक तमंचा भी बरामद किया है। निक्की तालियान सरधना, सरूरपुर व कंकरखेड़ा में आठ मुकदमे दर्ज हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें