वहीं, इस मामले को लेकर थाना पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, विक्रांत ठाकुर पुत्र अनिल कुमार निवासी बपारसी सोशल मीडिया सिंगर है। उसके कई गाने यू-ट्यूब चैनल सहित कई सोशल प्लेटफार्म पर रिलीज हो चुके हैं।
विक्रांत ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बीती 18 अगस्त को वह अपने घर पर मौजूद था। तभी बिना नंबर प्लेट की बाइक पर एक युवक व युवती उसके घर पहुंचे। उन्होंने उसे बताया कि उसकी हत्या के लिए उन्हें आठ लाख रुपये की सुपारी दिए जाने की बात कही।
वहीं, बाइक सवारों ने अपने मोबाइल से किसी को लोकेशन भेजकर वहां से फरार हो गए। हत्या की सुपारी की सूचना के बाद से विक्रांत व उसके परिवार में दहशत का माहौल है।
यह भी पढ़ें: Exclusive: कलीम की गिरफ्तारी के बाद हुए कई बड़े खुलासे, पड़ोसी देशों के लोगों को भी एजेंट बना रहा ISI