फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MEERUT: अवैध संबंध में चचेरे भाई की हत्या, 29 अक्तूबर से लापता था युवक, खेत में पड़ी मिली लाश

Fri, 04 Nov 2022 04:13 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

MEERUT NEWS : अवैध संबंध में चचेरे भाई की हत्या कर दी गई। मृतक युवक 29 अक्तूबर से लापता था। शुक्रवार को उसकी लाश खेत में पड़ी मिली।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस और मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में लावड़-सोफीपुर मार्ग स्थित ललसाना बाग के पास खेत में एक युवक का शव पड़ा मिला। मृतक युवक लापता था। वहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन


29 अक्तूबर को लापता हो गया था राधेश्याम
मूलरूप से बहसूमा का रहने वाला राधेश्याम पुत्र शेर सिंह पल्लवपुरम फेस-1 में पंचर की दुकान करता था। 29 अक्तूबर को राधेश्याम गायब हो गया था। वहीं 31 अक्तूबर को राधेश्याम के पिता शेर सिंह ने पल्लवपुरम थाने में जाकर अपने बेटे के लापता होने की जानकारी दी और चचेरे भाई प्रवीण व उसके साथी सोनू पर शक जताया। 

यह भी पढ़ें: MEERUT: पानी की टंकी से कूदी छात्रा, एम्स के लिए रेफर, कुत्ते की मौत से रातभर सदमे में रही गौरी
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों के नंबरों की सीडीआर निकलवाई गई तो प्रवीण की बात राधेश्याम की पत्नी नीतू से होना पाया गया। जिसके आधार पर पुलिस ने प्रवीण को हिरासत में ले लिया और सख्ती से पूछताछ की। आरोपी ने शुक्रवार को पूछताछ में बताया कि राधेश्याम की हत्या कर दी गई थी। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में पूरा सच उगल दिया है।

यह भी पढ़ें: शर्मनाक: CHC पर लापरवाही की हदें पार, शव को नोंच गए जानवर, अफसरों में मचा हड़कंप, देखें तस्वीरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें