वहीं गुरुवार बीती रात में विप्लव पुत्र हरिपत, सौरभ, गौरव पुत्र विप्लव, प्रीति पत्नी विप्लव और साला देव प्रसाद ने अरुण के साथ सरियों व लाठी-डंडों से मारपीट कर दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं उपचार के दौरान अरुण की मौत हो गई। उधर, मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव में दबिश देकर दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई।
यह भी पढ़ें: Photos: हादसों का कहर, शामली में तीन दोस्तों की मौत, तो सहारनपुर में डिवाइडर से टकराई कार, एक की मौत
नहीं थम रहा हत्याओं का सिलसिला
परीक्षितगढ़ क्षेत्र में हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में गांव पुट्ठी में शादी समारोह से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं ग्राम नारंगपुर में बच्ची का शव मिलने पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया गया। सवाल उठ रहा है कि परीक्षितगढ़ पुलिस अपराधों पर लगाम लगाने में नाकाम है। क्षेत्र में आए दिन हो रही बड़ी घटनाओं से पुलिस के प्रति लोगों में भारी रोष बना हुआ है।