फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: आबूलेन पर घड़ी कारोबारी की दुकान पर पहुंचा युवक, बद्दो के नाम से मांगी एक करोड़ रंगदारी, भीड़ ने धुना

Thu, 23 Jul 2026 12:23 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

विकासपुरी निवासी नितेश अग्रवाल व नीरज अग्रवाल की आबूलेन पर घड़ी की दुकान है। यहां एक युवक पहुंचा और बद्दो के नाम पर रंगदारी मांगी। लोगों ने युवक को पकड़कर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। आरोपी रोहित किठौर का निवासी है। 
विज्ञापन
बदन सिंह बद्दो। फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आबूलेन पर बुधवार को घड़ी कारोबारी नितेश अग्रवाल से एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई। एक युवक नशे की हालत में बाइक से घड़ी कारोबारी के पास पहुंचकर उससे कहा कि एक करोड़ की रकम नहीं मिली तो अंजाम सही नहीं होगा। साथ ही रंगदारी मांगने वाले युवक ने पांच लाख के इनामी कुख्यात बदमाश बदन सिंह बद्दो का नाम लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मौके से आरोपी महलवाला किठौर निवासी रोहित त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 

सिविल लाइंस के मोहनपुरी विकासपुरी निवासी नितेश अग्रवाल और नीरज अग्रवाल की आबूलेन पर घड़ी की दुकान है। साथ में फाइनेंस का भी बड़ा काम है। बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बाइक पर सवार होकर एक युवक नितेश अग्रवाल की दुकान पर पहुंचा। उसने नितेश अग्रवाल से कहा कि एक करोड़ रुपये का इंतजाम कर लो। बदन सिंह बद्दो को यह रकम भेजनी है, समय और दिन बता दिया जाएगा।
 

कारोबारी ने डायल 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को मौके पर बुला लिया। तब तक आसपास के दुकानदारों ने मिलकर आरोपी युवक को पकड़ लिया। पहले तो उसकी जमकर पिटाई की। उसके बाद सदर बाजार पुलिस के हवाले कर दिया।
 

पुलिस की जांच में पता चला कि युवक नशे में था। उसे शराब पीने को पैसे चाहिए थे, इसलिए उसने बदन सिंह बद्दो का नाम लेकर रंगदारी मांग ली। पूछताछ में सामने आया कि युवक किठौर के महलवाला का रहने वाला रोहित त्यागी है। 
 
विज्ञापन

रोहित ने पुलिस पूछताछ में बताया कि शराब पीने से के लिए पैसे चाहिए थे। वह खुद मांगता तो कोई पैसे नहीं देता। इसलिए बदन सिंह बद्दो का नाम लेकर रकम मांगी गई थी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी देखें...
Meerut: एलएलबी के छात्र ने नोएडा में पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दी, गलगोटिया यूनिवर्सिटी में पढ़ता था कार्तिक

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें