फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MEERUT: शास्त्रीनगर में अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, इस बात से था परेशान

Sun, 11 Dec 2022 04:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के शास्त्रीनगर में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर सेक्टर 2 में  जॉनी कुमार (50) ने घरेलू क्लेश के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जॉनी कुमार के बेटे राहुल ने तीन महीने पहले ही पड़ोस में रहने वाली युवती से प्रेम विवाह क्या था। तब से ही जॉनी कुमार के परिवार में विवाद शुरू हो गया था। शनिवार की रात में पिता-पुत्र के बीच विवाद गहरा गया। विवाद के चलते परिवार के लोग रात भर ठीक है सो भी नहीं पाए।

यह भी पढ़ें:BIJNOR: झूठी आन की खातिर बेटी के प्रेमी को दी खौफनाक मौत, पिता-दादा व चाचा समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


रविवार सुबह जॉनी कुमार ने मकान की ऊपरी मंजिल के कमरे में जाकर फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। काफी देर तक जब वह नीचे नहीं आए तो उन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा कि जॉनी फांसी के फंदे पर लटके हुए हैं।

मामले की जानकारी पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। घटना की जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर बाद जब मोर्चरी से शव घर पहुंचा तो मृतक की पत्नी ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


आरोप था कि जबसे बेटे ने शादी की है बहू के मायके वाले उन्हें ब्लैकमेल कर रहे थे जिस कारण उनके के घर में विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते हैं जॉनी कुमार ने अपनी जान दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें