बस चालक धीर सिंह ने बताया गया कि आगे चल रहे ऑटो ने अचानक ओवरटेक किया तो उसने ब्रेक लगा दिए।
आग बुझने तक बस का ये हाल हो चुका था।
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद अचानक बस के अंदर से धुआं उठाने लगा। धुएं को देखकर तुरंत बच्चों को बाहर निकाला गया।
बच्चों को दूसरी बस से घर भेजा गया।
- फोटो : अमर उजाला
हादसे की जानकारी देता चालक।
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। हादसे की जानकारी मिलने पर अभिभावक मौके पर पहुंचे और बच्चों का हाल जाना।
आग बुझने के बाद भी एहतियातन पानी डाला जाता रहा।
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद दूसरी बस से बच्चों को उनके घर के लिए रवाना किया गया। कुछ अभिभावक खुद अपने वाहनों से बच्चों को ले गए। अभिभावकों ने स्कूल की सभी बसों की फिटनेस चेक कराने की मांग की है।