फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सेंट पैट्रिक्स स्कूल की बस में लगी आग, परतापुर थाने के सामने हुआ हादसा, 18 बच्चे थे सवार

Wed, 27 Aug 2025 03:51 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

दिल्ली रोड पर परतापुर थाने के पास सेंट पैट्रिक्स स्कूल की बस में आग लग गई। बस में सवार 18 बच्चों को सकुशल नीचे उतार दिया गया। जैसे ही बच्चे उतरे, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
स्कूल बस में लगी आग को बुझाती फायर ब्रिगेड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परतापुर बाईपास स्थित सेंट पैट्रिक्स स्कूल के छात्रों को छुट्टी के बाद घर छोड़ने जा रही स्कूल बस में परतापुर थाने के पास अचानक आग लग गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस में सवार 18 छात्रों को नीचे उतार दिया। इसके बाद आग ने बस को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया।  
विज्ञापन

 
Trending Videos

धू-धू कर जलती बस। - फोटो : अमर उजाला
बस चालक धीर सिंह ने बताया गया कि आगे चल रहे ऑटो ने अचानक ओवरटेक किया तो उसने ब्रेक लगा दिए।

आग बुझने तक बस का ये हाल हो चुका था। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद अचानक बस के अंदर से धुआं उठाने लगा। धुएं को देखकर तुरंत बच्चों को बाहर निकाला गया।

बच्चों को दूसरी बस से घर भेजा गया। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद बस धू-धू कर जलने लगी। आग की लपटें देखकर बच्चे सहम गए। 
 

हादसे की जानकारी देता चालक। - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। हादसे की जानकारी मिलने पर अभिभावक मौके पर पहुंचे और बच्चों का हाल जाना।
विज्ञापन

आग बुझने के बाद भी एहतियातन पानी डाला जाता रहा। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद दूसरी बस से बच्चों को उनके घर के लिए रवाना किया गया। कुछ अभिभावक खुद अपने वाहनों से बच्चों को ले गए। अभिभावकों ने स्कूल की सभी बसों की फिटनेस चेक कराने की मांग की है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें