फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वस्त्र कर पिटाई: गिड़गिड़ाता रहा शख्स पर पीटते रहे आरोपी, खूब वायरल हो रहा मामला; दो गिरफ्तार

Fri, 28 Jul 2023 03:15 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News: किठौर में एक व्यक्ति को निर्वस्त्र कर पीटा गया। इस दौरान पीड़ित व्यक्ति गिड़गिड़ाता रहा लेकिन, आरोपी उसे पीटते रहे। उन्होंने पिटाई का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में दुष्कर्म पीड़ित किशोरी को निर्वस्त्र कर दौड़ाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ। अब फिर से निर्वस्त्र कर पिटाई करने का नया मामला सामने आ गया है। किठौर क्षेत्र के कस्बे में एक व्यक्ति को निर्वस्त्र कर पीटा गया और पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।  

विज्ञापन


निर्वस्त्र कर पिटाई का वीडिया वायरल
किठौर क्षेत्र के कस्बा में एक व्यक्ति की निर्वस्त्र कर पिटाई का वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। 

थाना प्रभारी बोले...
थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि शेरअली पुत्र अजीम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मोहल्ला मौसमखानी निवासी जावेद पुत्र कलुआ, नईम पुत्र अल्लामेहर, इकरार पुत्र इंसाफ अली और अमिर पुत्र मुमताज 22 जुलाई की रात करीब नौ बजे शराब पीकर उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं और उसके कपड़े भी फाड़ दिए। 

यह भी पढ़ें: विरासत: कभी देखा है हवेली वाला गांव? यहां 200 साल का इतिहास समेटे हैं 24 आलीशान हवेलियां और 11 ऐतिहासिक मंदिर
विज्ञापन

इसके बाद निर्वस्त्र अवस्था में पीटते हुए उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को इकरार और नईम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: दो साल की मोहब्बत की ऐसी सजा: सामूहिक दुष्कर्म, निर्वस्त्र कर दौड़ाया फिर बनाया वीडियो, फिर भी चुप रही पीड़िता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें