उधर, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सीओ सदर देहात देवेश सिंह ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए मृतक के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया गया कि गांव मेदपुर निवासी हनीफ की बेटी फरजाना की शादी पुचपेड़ा निवासी नसरुद्दीन के साथ हुई थी। शादी के बाद कुछ समय तक सही चलता रहा लेकिन, उसके बाद पति और पत्नी के बीच विवाद रहने लगा। यह विवाद इतना बढ़ा की नसरुद्दीन ने पत्नी की जान ही ले ली।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: किसानों ने सड़क पर लगाया जाम, प्रदर्शन, मुजफ्फरनगर में पकड़ा गया फर्जी दरोगा
सीओ देहात का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।