फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्दी का गुरूर: दरोगा बोले- एक मिनट नहीं लगेगा ठोक दूंगा, वायरल हो रहा वीडियो, घर पर बुलडोजर चलाने गई थी टीम

Wed, 19 Jul 2023 12:56 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ में एक दरोगा का छात्र को धमकी देने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वर्दी के गुरूर में चूर दरोगा ने कहा कि एक मिनट नहीं लगेगा ठोक दूंगा। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
छात्र को धमकी देते दरोगा जी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक दरोगा द्वारा युवक को धमकाने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में दरोगा यह कहते सुनाई दे रहैं कि एक मिनट में ठोक दूंगा। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन


अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण के लिए पहुंची थी टीम
दरअसल, सदर थाना क्षेत्र में कैंट कार्यालय के बराबर एक मकान में अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण के लिए टीम पहुंची तो मकान मलिक व बेटे ने विरोध कर दिया। इस पर दरोगा ने छात्र को खुलेआम एक मिनट में ठोक देने की धमकी दे डाली। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

कैंट बोर्ड कार्यालय के बराबर में रहने वाले व्यापारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि एक महीने पहले उनके घर में आग लग गई थी, जिसके चलते उन्होंने मकान में रंगाई-पुताई कराई थी। मंगलवार को वह परिवार के साथ मकान पर ताला लगा कर बाहर गए थे। इसी दौरान कैंट बोर्ड के जेई अवधेश यादव सदर पुलिस और कैंट बोर्ड की टीम को साथ लेकर शैलेंद्र के घर पर पहुंचे और मकान में अवैध निर्माण का आरोप लगाते हुए बुलडोजर से आगे का हिस्सा तोड़ डाला।

यह भी पढ़ें: हे भगवान!: किसी को न मिली ऐसी मौत, 20 मिनट में खाक हो गईं चार जिंदगियां, कार को गैस कटर से काटकर निकालीं लाशें

मामले की जानकारी मिलने पर आनन-फानन शैलेंद्र परिवार के साथ वापस लौटे। शैलेंद्र के बेटे सचिन ने कैंट बोर्ड की टीम का विरोध करते हुए दरोगा श्यौराज सिंह से शिकायत की। आरोप है कि इस दौरान श्यौराज सिंह ने आपा खो दिया और कई बार सचिन को ठोक डालने की धमकी दे डाली। मौके पर एकत्र क्षेत्रवासियों ने विरोध जताते हुए कैंट बोर्ड की टीम से मकान तोड़ने की अनुमति दिखाने की बात कही तो टीम नौ दो ग्यारह हो गई। व्यापारी शैलेंद्र ने कैंट बोर्ड पर बिना पूर्व नोटिस के घर तोड़ने का आरोप लगाया है। एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि सीओ कैंट को जांच करने के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: भाजपा नेता से बदसलूकी का मामला: लक्ष्मीकांत वाजपेयी पुलिस से बोले- मैंने सींग उगा लिए हैं पेट फाड़ दूंगा
विज्ञापन

यह कहा रजबन चौकी इंचार्ज ने...
दरोगा श्यौराज सिंह ने कहा कि कैंट बोर्ड टीम ध्वस्तीकरण के लिए गई थी, जहां कार्रवाई के दौरान युवक ने पुलिसकर्मियों से ने गाली-गलौच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने हंगामा किया। मैंने युवक को उठाकर पटकने की बात कही है। ठोक देने की बात नहीं कही।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें