फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: हाईटेंशन लाइन के नीचे खड़े कैंटर में करंट उतरने से लगी आग, एक की मौत

Wed, 03 Jul 2024 12:27 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक युवक की दर्दनाक माैत हो गई जबकि तीन झुलस गए।
विज्ञापन
अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के सरूरपुरकलां गांव में सूजरा मार्ग पर हाईटेंशन लाइन के नीचे खड़े कैंटर में करंट उतरने से आग लग गई। हादसे में शामली जिले के बरनावी गांव के राशिद की मौत हो गई जबकि उसके तीन साथी झुलस गए। पुलिस ने तीनों का जिला अस्पताल में उपचार कराया, जहां से दो को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन

 
शामली जिले के बरनावी गांव का रहने वाला राशिद उर्फ अपने साथी मुस्तफा, गुफरान के साथ बुधवार की सुबह करीब करीब तीन बजे मुर्गी लेने के लिए सरूरपुर कलां गांव में सूजरा मार्ग पर मुर्गी फार्म पर आया था। तभी रास्ते में कैंटर खड़ी कर रुक गए।

विज्ञापन

बताया कि कैंटर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से राशिद उर्फ शिकारी के कैंटर में करंट उतर गया और आग लग गई। 

कैंटर में बैठे राशिद, मुस्तफा और गुफरान समेत चारों लोग झुलस गए। वे किसी तरह कैंटर से बाहर निकले। वहां पहुंचे पुलिस कर्मियों ने चारों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने राशिद को मृत घोषित कर दिया जबकि दो को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

उधर, कैंटर भी पूरे तरफ जल गया। घटना का पता चलनेपर मृतक के परिवार वाले पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और पुलिस भी जांच में जुट गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें