फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कांवड़ पटरी मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, 60 वर्षीय की मौत, चालक गंभीर

Fri, 14 Aug 2026 11:35 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सरधना क्षेत्र में चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर अटेरना के पास शुक्रवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहा युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

अटेरना के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कैली निवासी फुरकान (60) पुत्र इस्लाम, आशु की बाइक पर बैठकर सरधना की ओर आ रहे थे। अटेरना के पास पहुंचने पर उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। फुरकान की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: Meerut: भारत माता की जय और देशभक्ति के तरानों से गूंजा शहर, तिरंगा बाइक रैली में दिखा राष्ट्रप्रेम का जोश

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल युवक को जिला अस्पताल किया गया रेफर
हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आशु को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी।

अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी पुलिस
हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे निगरानी उपकरणों और अन्य माध्यमों से अज्ञात वाहन और चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें