फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: डेंगू के 29 नए मरीज मिले, 900 के पार पहुंची संख्या, 12572 लोगों ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका 

Thu, 21 Oct 2021 11:39 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
meerut news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

डेंगू से मेरठ जिला कराहने लगा है। अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की कतारें लगी हैं। बुधवार को 29 नए मरीज मिले। इनमें 15 देहात और 14 शहरी क्षेत्र के हैं। वहीं जिला अभी पूरी तरह कोरोनामुक्त नहीं हुआ है। बुधवार को कोरोना का एक मरीज मिला है। वहीं कोरोना से बचाव के लिए जिले में बुधवार को 12572 लोगों ने टीकाकरण कराया। आज 43300 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है।

विज्ञापन


मेरठ में डेंगू का डंक कहर बरपा रहा है। बुधवार को 29 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। ये मरीज कुंडा, जयभीमनगर, मलियाना, रजबन, साबुन गोदाम, संजयनगर, तारापुरी, जाहिदपुर, हस्तिनापुर, जानी, खरखौदा, माछरा, परीक्षितगढ़, रजपुरा और सरधना के रहने वाले हैं। मलेरिया विभाग की टीम ने इन स्थानों पर फॉगिंग, एंटी लार्वा स्प्रे कराया। 

यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी हाजी गल्ला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, मुनादी के बाद अफसरों ने लगाई मकान-गोदाम पर सील

विज्ञापन
विज्ञापन

900 के पार पहुंची संख्या
जिले में मरीजों की कुल संख्या 949 हो गई है। इनमें से 698 ठीक हो चुके हैं। 251 सक्रिय केस हैं, जिनमें से 91 अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 160 घर पर इलाज करा रहे हैं। शहरी क्षेत्र में 498 और देहात क्षेत्र में 451 मरीज मिल चुके हैं। अब तक सबसे ज्यादा 95 मरीज मलियाना में मिले हैं। रोहटा में 81, मवाना में 74, कंकरखेड़ा में 48 और जयभीमनगर में 44 मरीज मिल चुके हैं। 

मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान का कहना है कि डेंगू से बचने के लिए घर या आसपास पानी न भरा रहने दें। अगर पानी भरा रहता है तो एक सप्ताह में लार्वा पनप जाता है। बुखार हो तो जांच कराएं और चिकित्सकों की सलाह से ही दवा का सेवन करें।
 
12572 लोगों ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका 
124 बूथों पर बुधवार को 12572 लोगों ने टीकाकरण कराया। बृहस्पतिवार को 138 बूथों पर 43300 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। जिले में अब तक 7 लाख 61 हजार 773 लोग दोनों डोज लगवा चुके हैं।
  
कोरोना का एक मरीज मिला 
बुधवार को 3503 सैंपलों की जांच की गई, जिनमें कोरोना का एक मरीज मिला। छह केस सक्रिय हैं, जिनमें तीन अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि तीन घर पर इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें