फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: 22 साल की विवाहिता की गला दबाकर हत्या, पति फरार, चार साल पहले हुई थी शादी, रोते हुए ये बोली मां

Mon, 05 Oct 2026 06:59 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के पूर्वा इलाही बख्श निवासी मुस्कान की शादी चार साल पहले पास के ही आदिल के साथ हुई थी। सोमवार सुबह मुस्कान का शव छोड़कर आदिल फरार हो गया। मां शमा ने तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
मुस्कार की फाइल फोटो। आरोपी पति आदिल के साथ मुस्कान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के पूर्वा इलाही बख्श में दहेज उत्पीड़न के चलते 22 वर्षीय मुस्कान की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतका की मां शमा ने पति आदिल पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पूर्व इलाही बख्श कच्चा दगड़ा निवासी शमा की बेटी मुस्कान (22) का निकाह करीब चार वर्ष पूर्व आदिल पुत्र असलम चौधरी निवासी पूर्वा इलाही बख्श के साथ हुआ था। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही आदिल कम दहेज लाने को लेकर मुस्कान के साथ अकसर मारपीट, गाली-गलौज और उत्पीड़न करता था।
 

बताया गया कि चार अक्तूबर 2026 की रात करीब 11 बजे आदिल अपनी पत्नी मुस्कान को लेकर अपनी सास की बहन सलमा के घर पहुंचा। दोनों रात में वहीं रुके। आरोप है कि सोमवार सुबह करीब 5 बजे आदिल ने मुस्कान की गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से भाग गया।
 
विज्ञापन

घटना के बाद पीड़िता की मां शमा ने ब्रह्मपुरी थाना पुलिस को तहरीर देकर पति आदिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सीओ ब्रह्मपुरी राम प्रकाश का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी देखें...
सहारनपुर: सोलानी नदी में पुल के नीचे मिला युवक का शव, नोच रहे थे कुत्ते; पुलिस की जांच में सामने आई ये बात
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें