मेरठ चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में जाल बिछाकर सोमवार की सुबह पांच बजे ही 19 आवारा कुत्ते पकड़ लिए गए। मंगलवार को इनकी नसबंदी शंकर नगर स्थित केंद्र पर होगी। कुत्तों को एंटी रेबीज वैक्सीन भी लगाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: योगी सरकार : मंत्रियों को मिले विभाग, जानें पश्चिमी यूपी के खाते में क्या रहा खास, देखें पूरी लिस्ट
हर माह एक हजार से ज्यादा शिकार
कुत्ते लगातार लोगों को निशाना बना रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले साल जनवरी से लेकर दिसंबर तक 12480 लोगों को कुत्तों ने काटा। ये लोग एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर गए।
बड़ी समस्या हैं आवारा कुत्ते
शहर में आवारा कुत्ते बड़ी समस्या हैं। निगम की बोर्ड बैठकों में भी कुत्तों से निजात का मुद्दा गूंजता रहा है। पूर्व में भी निगम ने बंदर और कुत्ते पकड़ने का अभियान चलाया, लेकिन सांसद मेनका गांधी की टीम पशु क्रूरता का हवाला दिया तो यह बंद हो गए।