फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: रेलवे स्टेशन से 15 वर्षीय किशोरी रहस्यमय तरीके से लापता, दूसरे दिन भी नहीं कोई सुराग

Sat, 06 Dec 2025 11:44 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ सिटी स्टेशन से 15 वर्षीय किशोरी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। परिवार ने 48 घंटे बाद एसएसपी ऑफिस पर शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में रेलवे रोड थाना क्षेत्र के सिटी स्टेशन से 15 वर्षीय किशोरी दो नवंबर की शाम अचानक लापता हो गई। 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। शुक्रवार को पीड़ित परिवार एसएसपी ऑफिस पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


दिल्ली रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी पत्नी बेटी को लेकर सिटी स्टेशन गई थी। प्लेटफॉर्म पर इंतज़ार के दौरान किशोरी ने पानी पीकर आने की बात कही और कुछ देर बाद लौटने का कहा था। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वह वापस नहीं आई।

यह भी पढ़ें: Meerut: आठ दिसंबर को मेरठ आ सकते हैं CM योगी आदित्यनाथ, मंडलीय समीक्षा बैठक की तैयारियां तेज

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल भी स्विच ऑफ, मां ने की घंटों तलाश
पीड़ित के अनुसार, किशोरी के पास उसकी मां का मोबाइल फोन था। जब वह लौटकर नहीं आई तो पत्नी ने उसके नंबर पर कॉल किया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला। मां ने स्टेशन और आसपास के इलाकों में काफी देर तक तलाश की, मगर कोई जानकारी नहीं मिल सकी। उसकी अचानक गुमशुदगी से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

एसएसपी ऑफिस में दी शिकायत, पुलिस ने शुरू की जांच
परिवार ने शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर लिखित शिकायत सौंपी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि शिकायत पत्र के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर खोजबीन की जा रही है। पुलिस के अनुसार, जल्द ही महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें