रैपिड ट्रेन और मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण भी संभावित
सूत्रों का कहना है कि सीएम योगी अपने दौरे के दौरान रैपिड रेल कॉरिडोर और मेट्रो प्रोजेक्ट के कुछ चुनिंदा स्थानों का निरीक्षण भी कर सकते हैं। दोनों प्रोजेक्ट मेरठ के प्रमुख विकास कार्यों में शामिल हैं और लंबे समय से प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में भी हैं। निरीक्षण की स्थिति में सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक डायवर्जन की विस्तृत तैयारी की जाएगी।
भाजपा संगठन स्तर पर भी हलचल
दौरे की चर्चा के बीच भाजपा संगठन ने भी अपनी आंतरिक तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी पदाधिकारियों को संभावित कार्यक्रम से जुड़े निर्देश अनौपचारिक रूप से दिए जा रहे हैं। भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने बताया कि “सीएम द्वारा मंडल स्तर पर समीक्षा बैठक करने की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक मेरठ आने की आधिकारिक सूचना नहीं प्राप्त हुई है।
हर मंडल में समीक्षा बैठकें करेंगे CM योगी
भाजपा सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री प्रदेश के हर मंडल में जाकर विकास कार्यों, कानून व्यवस्था, और सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसी कड़ी में मेरठ मंडल की बैठक आयोजित होने की संभावना जताई जा रही है। फाइनल प्रोग्राम जारी होने के बाद पूरे शेड्यूल की पुष्टि होगी।