फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग देगा दवा की किट

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग देगा दवा की किट
विज्ञापन

मेरठ। विधानसभा चुनाव में चुनाव कर्मियों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी की है। इनकी कोरोना जांच की जाएगी और दवा की किट दी जाएगी। चुनाव में ड्यूटी करने वालों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने दो हजार किट तैयार की हैं।
किट में बदन दर्द, सिर दर्द, बुखार, जुकाम, एलर्जी एंटीबायोटिक, उल्टी-दस्त, पेट दर्द, पेट में जलन और सांस फूलने से बचने की दवा है। दवा की किट पर कोविड कमांड कंट्रोल रूम के नंबर भी लिखवाए जाएंगे, ताकि कोई भी समस्या होने पर फौरन स्वास्थ्य विभाग जिला प्रशासन से संपर्क किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि चुनाव के कार्य में जुटे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को चाहिए कि वे कोविड प्रोटोकाल का पूरी तरह पालन करें। कोशिश करें कि ड्यूटी के दौरान सामाजिक दूरी बनी रहे और मुंह व नाक से मास्क नहीं हटे। खांसी, जुकाम और बुखार जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत कोरोना की जांच कराएं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें