फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: सड़क पर बैठे मेडिकल स्टूडेंट, कहा- दस रुपये में डॉक्टरों से कराओ 'बूट पॉलिश', ये है मामला

Wed, 18 Sep 2019 05:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
प्रदर्शन करते मेडिकल के छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के सहारनपुर में कॉलेज स्थानांतरण की मांग को लेकर बेमियादी धरना प्रदर्शन कर रहे मेडिकल छात्रों ने बुधवार को सहारनपुर में जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने प्रदर्शन के लिए अनोखा अंदाज चुना। सभी छात्र एकत्र होकर बूट पॉलिश व ब्रश लेकर सड़क पर बैठ गए और कहा कि अब डॉक्टरों से मात्र दस रुपये में अपने जूते पॉलिश करवाओ। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ कॉलेज के बाद अब आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में फायरिंग, तीन छात्र घायल, मीडियाकर्मियों से अभद्रता

जनपद के कोर्ट रोड पर बुधवार दोपहर को मेडिकल छात्रों ने अलग ही अंदाज में प्रदर्शन किया। छात्र इस दौरान सड़क किनारे बैठ गए और बूट पॉलिश और ब्रश लेकर बूट पॉलिश करने लगे।  हाथों में पोस्टर लिए हुए थे जिन पर लिखा था डॉक्टर से बूट पॉलिश कराओ मात्र दस रुपये में। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल मेडिकल के छात्र व छात्राएं बीते 10 दिन से कॉलेज स्थानांतरण की मांग लेकर बेमियादी धरना दे रहे हैं। नगर विधायक संजय गर्ग ने भी बुधवार को धरनास्थल पर जाकर समर्थन छात्र छात्राओं को समर्थन दिया। इसके बाद छात्रों ने कोर्ट रोड पर पार्श्वनाथ प्लाजा के बाहर बूट पॉलिश कर विरोध जताया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें