मानक से कहीं अधिक मिले पशु
फैक्टरी को एक दिन में केवल 500 पशु काटने की अनुमति है। लेकिन जब पुलिस-प्रशासन की टीम पहुंची तो वहां एक हजार से ज्यादा पशु मिले। वहीं फैक्टरी दिन-रात चलाई जा रही है।
पूरी फैक्टरी सील क्यों नहीं
एमडीए द्वारा पूरी फैक्टरी का मानचित्र पास होना चाहिए। पूरी फैक्टरी का मानचित्र पास भी नहीं है। लेकिन अधिकारियों ने केवल स्लाटर हाउस को ही सील किया। पूरी फैक्टरी व गोदाम ऐसे ही खुले छोड़ दिए गए।
एसडीएम ने दोबारा सील कराया
एमडीए ने स्लाटर हाउस में पशुओं को ले जाने वाले रास्ते को ठीक से सील नहीं किया। जिससे फैक्टरी संचालक कभी उस सील को हटाकर दोबारा संचालन शुरू कर सकता था। लेकिन एसडीएम संतोष कुमार ने सीसीटीवी कैमरे में देखकर दोबारा उसे ठीक से सील कराया।
स्लाटर हाउस सील किया
एमडीए की मांग पर पुख्ता पुलिस बल उपलब्ध कराकर उनके नेतृत्व में फैक्टरी के स्लाटर हाउस सील कर दिया गया है।
- संतोष कुमार, एसडीएम सदर
फैक्टरी का संचालन सील किया
फैक्टरी के पास एमडीए का मानचित्र पास नहीं है, जिस कारण इस पर सील लगाने का कई बार प्रयास किया गया। लेकिन पुख्ता पुलिस बल न मिलने के कारण नहीं लग सकी। शनिवार को फैक्टरी के संचालन को पूर्ण रुप से सील कर दिया गया।
- करनवीर सिंह, तहसीलदार एमडीए
जानबूझकर कार्रवाई की
हम इस मसले को लेकर अदालत में गए हैं। हमें समय दिया जाना चाहिए था। लेकिन एमडीए ने जानबूझकर कार्रवाई की।
- हाजी नदीम, फैक्टरी संचालक
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/