फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती फिर एक्शन में, इन दो नेताओं को पार्टी से निकाला

Tue, 30 Jan 2018 11:40 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मुजफ्फरनगर के पूर्व विधायक अनिल कुमार और पश्चिम के मुख्य जोन कोआर्डिनेटर डॉ. पुरुषोत्तम के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें पार्टी से निकाल दिया। मायावती ने मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष को फोन कर कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए थे। दोनों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। अचानक हुई कार्रवाई पर दोनों निष्कासित नेताओं ने आश्चर्य जताया है। 

विज्ञापन


पढ़ें : मायावती एक्शन में, राज्यसभा सांसद को दी चेतावनी, बेटों को पार्टी से निकाला

बसपा में इन दिनों सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी में अंदरूनी तौर पर उठापटक चल रही है। रविवार शाम अचानक जिलाध्यक्ष प्रेमचंद गौतम ने पत्र जारी कर दो बार विधायक रह चुके अनिल कुमार और मुख्य जोन कोआर्डिनेटर डॉ पुरुषोत्तम को निष्कासित करने की जानकारी मीडिया को दी गई। दोनों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


पार्टी के जिलाध्यक्ष गौतम का कहना है कि खुद बहन मायावती का फोन उनके पास आया और उन्होंने निष्कासन पत्र जारी करने के निर्देश दिए। निष्कासन का मुख्य कारण क्या है, इस बात की जानकारी उन्हें भी नहीं है। दोनों नेताओं के निष्कासन की सूचना से पार्टी में खलबली मच गई है। इस संबंध में जब पूर्व विधायक अनिल कुमार से बात हुई, तो उन्होंने कहा कि वह दिल्ली में गंगाराम हॉस्पिटल में हैं। उनकी माता की हालत गंभीर है, उन्हें यह पता नहीं है कि बहनजी ने किस गलती पर उनका निष्कासन किया है।
विज्ञापन


अनिल ने कहा कि मेरे खून में बसपा है। मैं बहन मायावती को ही नेता मानता हूं और आगे भी मानता रहूंगा। मुख्य जोन कोआर्डिनेटर डॉ पुरुषोत्तम ने कहा कि वह खुद आश्चर्यचकित हैं। पार्टी में ईमानदारी के साथ काम कर रहे थे। इतना जरूर हुआ कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी शमसुद्दीन राईन से कुछ मामलों को लेकर उनका आमना-सामना हुआ। हमने हमेशा पार्टी हित की बात की है। हमारा क्या दोष है, जानने का प्रयास कर रहे हैं। निष्काषित किए गए दोनों ही पार्टी के कद्दावर नेता है। अनिल कुमार चरथावल और पुरकाजी सुरक्षित सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं। इस बार वह पुरकाजी में चुनाव हार गए थे। डॉ पुरुषोत्तम पर पश्चिम उत्तर प्रदेश के मुख्य जोन कोआर्डिनेटर की बड़ी जिम्मेदारी थी। उनका बहनजी से सीधे संपर्क है, ऐसे में दोनों नेताओं के खिलाफ कार्रवाई क्यों हुई, पार्टी में भी यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें