देश की रक्षा के दौरान गलवां घाटी में प्राण न्योछावर करने वाले हवलदार बिपुल रॉय का मेरठ की क्रांतिकारी धरती से नाता जुड़ गया है। उनका परिवार मेरठ में ही रहता है। परिवार में पत्नी और पांच साल की बेटी है।
उनकी शहादत के बारे में बुधवार को पता चलते ही उनकी पत्नी रुम्पा रॉय बेसुध हो गईं। जब वह सामान पैक करने लगीं तो बेटी तमन्ना रॉय ने कहा कि मम्मी, पापा को तो आने दो। इससे पहले मंगलवार की पूरी रात एक अनजाने डर और चिंताओं में बीती। बेटी यही पूछती रही कि मम्मी क्या हुआ... आप बोल क्यों नहीं रहे हो।