फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-चीन के बीच झड़प में मेरठ का जवान शहीद, पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल, तस्वीरें

Wed, 17 Jun 2020 05:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
शहीद की पत्नी व बच्ची - फोटो : अमर उजाला
चीन के साथ लद्दाख की गलवां घाटी में सोमवार रात चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में सेना के अधिकारी सहित 20 जवान शहीद हो गए। शहीद हुए बीस जवानों में मेरठ के बिपुल रॉय भी शामिल थे। हवलदार शहीद बिपुल रॉय 81 माउंट बिग्रेड सिग्नल कंपनी के थे। यह खबर मिलते ही उनके घर और पैतृक गांव में कोहराम मच गया। पत्नी व बच्ची का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

2 of 6
शहीद के घर पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
वहीं, जानकारी लगने पर डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी अजय साहनी भी शहीद बिपुल रॉय के घर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया। डीएम ने बताया कि शहीद की पत्नी अपनी बच्ची के साथ कुंज विहार में रहती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
शहीद के परिवार को ले जाते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
वहीं इसके बाद सेना के अधिकारी भी शहीद के घर पहुंच गए। कुछ देर बाद सेना के अधिकारी शहीद की पत्नी व बच्ची को अपने साथ ले गए।

4 of 6
शहीद बिपुल रॉय का मकान - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि बिपुल रॉय का परिवार मेरठ में रोहटा रोड स्थित कुंज विहार कॉलोनी में रहता है। उनकी पत्नी अपनी एक बच्ची के साथ यहीं रहती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला
मिली जानकारी के अनुसार, उनकी पत्नी गुरुवार सुबह 11 बजे दिल्ली से फ्लाइट से बंगाल अपने घर जाएंगी। उन्होंने अपना सामान पैक कर लिया है। शहिद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव बिन्दीपरा जलपाईगुड़ी बंगाल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शहीद के परिवार को सांत्वना देने पहुंचे विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
वहीं जानकारी मिलने पर कैंट विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल भी शहीद के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहीद के परिवार को सांत्वना दी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें