फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहादत को सलाम: नागालैंड में बागपत का जवान शहीद, शाम तक पैतृक आवास पहुंचेगा पार्थिव शरीर

Sun, 24 Apr 2022 02:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत के छपरौली थानाक्षेत्र निवासी असम राइफल्स के जवान हवलदार धर्मेंद्र रविवार सुबह नागालैंड में शहीद हो गए। जवान की शहादत की खबर सुनकर क्षेत्र में शोक की लहर है।  
विज्ञापन
शहीद जवान धर्मेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत का जवान रविवार सुबह नागालैंड में शहीद हो गया। जवान की शहादत की खबर सुनकर क्षेत्र में शोक की लहर है। बताया कि असम राइफल्स में हवलदार के पद पर तैनात जवान धर्मेंद्र ने आज सुबह ही शहादत पाई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार छपरौली थानाक्षेत्र के मुकंदपुर गांव निवासी धमेंद्र असम राइफल्स में हवलदार के पद पर तैनात थे। उनकी तैनाती नागालैंड में थी। आज सुबह परिजनों को जैसे ही उनकी शहादत की सूचना मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया।

बताया गया कि जवान का पार्थिव शरीर आज शाम पांच बजे पालम एयरपोर्ट पहुंचेगा। यहां से पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास पर लाया जाएगा। जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहीद जवान का अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं जवान की शहादत के बाद परिजन उनका पार्थिव शरीर लेने के लिए दिल्ली रवाना हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें