फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला ने पति-देवर पर लगाए गंभीर आरोप, नामजद प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। रुड़की रोड की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पति और देवर पर गंभीर आरोप लगाते हुए पल्लवपुरम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने पति पर दहेज में दस लाख रुपये की मांग करने और शराब के नशे में मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं, देवर पर कमरे में घुसकर अश्लील हरकत करने और जबरदस्ती का प्रयास करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2015 में आरोपी के साथ हुई थी। दंपती के दो बेटे हैं। वह सदर क्षेत्र में एक ज्वैलर्स की दुकान पर काम करती है। आरोप है कि पति आए दिन शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता है और मायके से दस लाख रुपये लाने का दबाव बनाता है। मांग पूरी नहीं करने पर उसका उत्पीड़न किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि एक दिन मौका पाकर देवर उसके कमरे में घुस आया और अश्लील हरकत करते हुए जबरदस्ती का प्रयास किया। शोर मचाने पर वह भाग गया। फोन पर देवर ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने धमकी की रिकॉर्डिंग होने का दावा किया है। साथ ही पति पर तीन तलाक देने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने पति और देवर के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें