फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज न देने पर विवाहिता की जहर पिलाकर हत्या, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज न देने पर विवाहिता की जहर पिलाकर हत्या, हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट के लक्खीपुरा में दहेज की मांग पूरी न करने पर पति मोनिस और ससुरालियों ने पत्नी यासमीन उर्फ चांदनी को जहर पिलाकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए पति-सास को गिरफ्तार कर लिया। वहीं चर्चा रही कि महिला गर्भवती है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के रतनपुर निवासी यासमीन (21) की शादी दो साल पूर्व लिसाड़ी गेट के लक्खीपुरा निवासी मोनिस के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर यासमीन को प्रताड़ित कर रहे थे। कुछ दिन से एक लाख रुपये और बाइक की मांग की जा रही थी, लेकिन मायके पक्ष के लोगों ने पैसे और बाइक देने से इनकार कर दिया था। बुधवार को महिला ने अपने परिजनों को फोन करके ससुरालियों द्वारा की गई मारपीट की जानकारी दी थी। बृहस्पतिवार को यासमीन के साथ सुबह मारपीट की गई, जिसके बाद जबरन जहर देकर यासमीन को मौत के घाट उतार दिया। मायके पक्ष के लोगों को बृहस्पतिवार को मेरठ आना था, लेकिन मेरठ आने से पहले पुलिस ने मौत की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद आनन-फानन में यासमीन के परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने लोगों को शांत कराते हुए सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद ही मामला शांत हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि जांच में महिला को जहर देकर मारा गया है। परिजनों की तहरीर पर पति मोनिस, सास नरगिश, जेठ सुहैल और रिश्ता कराने वाले नईम के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पति और सास को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच कर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें