फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: कमरे में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, मायके पक्ष ने ससुराल पर दहेज हत्या का आरोप

Mon, 01 Dec 2025 11:17 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

रामपुर मनिहारान की खुराना कॉम्प्लेक्स कॉलोनी में विवाहिता दीपांशी का शव संदिग्ध परिस्थियों में फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने डीवीआर गायब मिलने पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के खुराना कॉम्प्लेक्स कॉलोनी में रविवार को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे क्षेत्र को दहशत में डाल दिया। विवाहिता दीपांशी का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि ससुराल पक्ष का एक भी सदस्य घर में मौजूद नहीं था। डीवीआर भी गायब मिला, जिसे लेकर मायके पक्ष ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


2 मार्च 2024 को हुई थी शादी
सिहंखेड़ा गांव निवासी चरण सिंह उर्फ सोनू ने अपनी बेटी दीपांशी की शादी 2 मार्च 2024 को विशाल निवासी कल्लरपुर से की थी। विवाह के बाद ससुराल पक्ष रामपुर मनिहारान की खुराना कॉम्प्लेक्स कॉलोनी में रहने लगा।


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 1 दिसंबर को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन

‘बड़ी गाड़ी’ की मांग, रोजाना ताने-पंचायत भी हुई थी
मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज में बड़ी गाड़ी की लगातार मांग कर रहा था। रोजाना ताने, धमकियां, प्रताड़ना से परेशान होकर दिपांशी अपने मायके चली गई थी। करीब 20 दिन पहले भी मायके में पंचायत भी कराई गई, जिसके बाद 1 नवंबर 2025 को दीपांशी को ससुराल वापस ले जाया गया।
विज्ञापन

मरने से कुछ घंटे पहले पिता को किया था आखिरी कॉल
रविवार को दीपांशी ने अपने पिता चरण सिंह को फोन कर बताया था कि ससुराल वाले उसे फिर से कार न लाने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसके कुछ घंटे बाद ही उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला।

ससुराल पक्ष फरार, डीवीआर गायब 
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया। मायके वालों का कहना है कि ससुराल पक्ष जानबूझकर फरार हुआ है। घर का डीवीआर गायब कर दिया गया। यह हत्या को आत्महत्या दिखाने की साजिश है। फिलहाल पुलिस ने मायके पक्ष की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और डीवीआर की खोज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें