फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बेगमपुल से गांधी बाग तक बनेगा 700 मीटर फ्लाईओवर, 59 करोड़ 26 लाख का प्रस्ताव तैयार

Mon, 01 Dec 2025 10:56 AM IST
डिंपल सिरोही राजकुमार सैनी , अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के बेगमपुल से गांधी बाग तक दो लेन फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव तैयार हो गया है। सेतु निगम ने 700 मीटर लंबे फ्लाईओवर के लिए 59.26 करोड़ रुपये की डीपीआर शासन को भेज दी है। मंजूरी मिलते ही सेना और आरआरटीएस से एनओसी की प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन
मेरठ फ्लाईओवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में बेगमपुल से गांधी बाग तक बढ़ते यातायात के दबाव को देखते हुए टैंक चौराहे पर दो लेन का फ्लाईओवर बनेगा। सेतु निगम ने 700 मीटर लंबे फ्लाईओवर का लेआउट तैयार कर शासन को भेज दिया है। इसके लिए 59 करोड़ 26 लाख रुपये का बजट प्रस्ताव भी तैयार किया गया।  शासन से मंजूरी मिलते ही सेना और आरआरटीएस से एनओसी लेने की प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन


टैंक चौराहे पर बेगमपुल, माल रोड और रुड़की रोड से आने-जाने वाले भारी और हल्के वाहनों का दबाव यहां हर समय बना रहता है। मेट्रो संचालन शुरू होने के बाद जाम की स्थिति और बिगड़ने की आशंका है। ट्रैफिक पुलिस की तैनाती, बैरिकेडिंग और रास्तों के विभाजन जैसी व्यवस्थाओं के बावजूद यहां जाम रहता है। 

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 1 दिसंबर को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का मानना है कि फ्लाईओवर बनने से न केवल टैंक चौराहा, बल्कि पूरी रुड़की रोड जाम से मुक्त हो जाएगी। कुछ समय पहले कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने इस समस्या को गंभीरता से उठाते हुए फ्लाईओवर निर्माण का प्रस्ताव दिया था।

उनके प्रस्ताव पर सेतु निगम की टीम ने क्षेत्र का सर्वे कर भूमि की पैमाइश की और चिराग स्कूल चौराहा से गांधीबाग कंकरखेड़ा रोड तक फ्लाईओवर का विस्तृत ले-आउट तैयार किया। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक रित्विक श्रीवास्तव ने बताया कि प्रस्ताव शासन के पास विचाराधीन है और जल्द ही आगे की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

हमने जनता हित में कई प्रस्ताव दिए हैं। टैंक चौराहा फ्लाईओवर उनमें से एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव है। उम्मीद है कि सरकार जल्द इसे मंजूरी देगी। यह फ्लाईओवर शहर के लिए वरदान साबित होगा। - अमित अग्रवाल, विधायक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें