मेरठ में ब्लैक फंगस के रविवार को आठ नए मरीज मिले, जबकि मेडिकल कॉलेज में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। अब तक 256 मरीज मिल चुके हैं। 10 और मरीजों के साथ 110 की छुट्टी हो चुकी है। 125 एक्टिव केस हैं। 21 की मौत हो चुकी हैं। इस बीच कोरोना के 47 नए मरीज मिले हैं और इनमें से चार की मौत हो गई।
मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के 100 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें 16 कोविड पॉजिटिव और 84 निगेटिव हैं। इनमें से 22 मरीज आईसीयू में भर्ती हैं। प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि इस दौरान दो मरीजों का सफल ऑपरेशन भी किया गया है। उधर, मेडिकल कॉलेज में कोविड अस्पताल में कोरोना से ग्रसित कुल 21 मरीज भर्ती हैं।
आंकड़ों के लिए
अब तक 65621 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। रविवार को 323 मरीजों की छुट्टी हुई है। अब तक 56212 की छुट्टी हो चुकी है।